CG - डबल मर्डर ब्रेकिंग : खून से लथपथ घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पति ने पत्नी का गला काटा, फिर लगाई फांसी, 2 मौतों से मचा हड़कम्प, जाँच में जुटी पुलिस…..

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी की लाश मिली है। रात पति ने पत्नी का टांगिया से गला काट दिया, फिर खुद फांसी लगातार आत्महत्या कर ली।

CG - डबल मर्डर ब्रेकिंग : खून से लथपथ घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पति ने पत्नी का गला काटा, फिर लगाई फांसी, 2 मौतों से मचा हड़कम्प, जाँच में जुटी पुलिस…..
CG - डबल मर्डर ब्रेकिंग : खून से लथपथ घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पति ने पत्नी का गला काटा, फिर लगाई फांसी, 2 मौतों से मचा हड़कम्प, जाँच में जुटी पुलिस…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी की लाश मिली है। रात पति ने पत्नी का टांगिया से गला काट दिया, फिर खुद फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। बिस्तर पर पत्नी की खून से लथपथ लाश मिली, जबकि पति बगल में म्यार से फंदे पर लटकता मिला। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव की घटना है। दो मौतों से गांव में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुडुमकेला नवाडीह निवासी पंचराम मांझी और पत्नी धरमकुमारी मांझी घर पर अकेले रहते थे। उनके कोई बच्चे भी नहीं थे। सोमवार की सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया। एसडीओपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि, पिछले कुछ समय से पंचराम मांझी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वो बहुत ज्यादा शराब पीने लगा था। उसने पत्नी की हत्या क्यों की और बादमें खुद आत्महत्या क्यों कर ली अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। 

धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि, पंचराम ने पहले भी किसी कारण से सुसाइड की कोशिश की थी लेकिन तब वह सफल नहीं हो पाया था। अब उसने मरने से पहले पत्नी की भी हत्या कर दी।