CG- Love, Sex फिर प्रेग्नेंट हो गई युवती: ढाई सालों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...2 माह का गिराया गर्भ....फिर बोला, 'अब नहीं करूंगा शादी'.... फिर जो हुआ....

CG- Love, Sex Girl becomes pregnant again: Rape by pretending to marry for two and a half years जांजगीर चांपा जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ढाई साल तक दुष्कर्म किया। इससे वो दो माह की गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी पर 2 माह का गर्भ गिराने का भी आरोप है।

CG- Love, Sex फिर प्रेग्नेंट हो गई युवती: ढाई सालों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...2 माह का गिराया गर्भ....फिर बोला, 'अब नहीं करूंगा शादी'.... फिर जो हुआ....
CG- Love, Sex फिर प्रेग्नेंट हो गई युवती: ढाई सालों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...2 माह का गिराया गर्भ....फिर बोला, 'अब नहीं करूंगा शादी'.... फिर जो हुआ....

CG- Love, Sex Girl becomes pregnant again: Rape by pretending to marry for two and a half years

नया भारत डेस्क : जांजगीर चांपा जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ढाई साल तक दुष्कर्म किया। इससे वो दो माह की गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी पर 2 माह का गर्भ गिराने का भी आरोप है।

 

राज स्टील संचालक के बेटे अभिषेक अग्रवाल पर युवती ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उसके चाचा मोहन अग्रवाल पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की FIR 7 जुलाई 2022 को हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने अब तक जांच शुरू नहीं की है। ये आरोप पीड़िता ने लगाया है।

 

युवती बैंक ऑडिट का काम देखती थी। अभिषेक अग्रवाल अक्सर यहां आया करता था, जिससे दोनों में जान पहचान हुई। इंस्टाग्राम पर फिर दोस्ती और गहरी हो गई। मना करने पर भी अभिषेक उसे घर छोड़ने की जिद करता था। 21 दिसंबर 2021 की शाम घर छोड़ने के बहाने युवती को सुनसान जगह ले गया जहां जबरदस्ती उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब ढाई साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा।

 

उस दौरान अभिषेक ने युवती को शादी का वादा कर दिया था। इस वजह से लड़की भी चुप थी। पीड़िता के मुताबिक वो दो माह की गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी अभिषेक को दी तो उसने दवा खिलाकर गर्भ गिरा दिया। आरोपी शादी करने से भी मुकर गया था। इससे युवती और परेशान हो गई।

 

युवती कहना कि जिस समय अभिषेक अग्रवाल ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, उस समय वो नाबालिग थी। इस लिहाज से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि पुलिस ने एफआईआर में धारा 376, 354 ही दर्ज किया है। उसने अपने एफआईआर में उम्र 17 वर्ष ही दर्ज कराया है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।