CG Crime News : छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस.....
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के बाद युवक चाकू से हमला कर फरार हो गया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। घायल छात्रा को अंबिकापुर रेफर किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के बाद युवक चाकू से हमला कर फरार हो गया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। घायल छात्रा को अंबिकापुर रेफर किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घायल छात्रा पत्थलगांव के निजी स्कूल में पढ़ती थी।
Pratigya Rawat
