CG - विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी : पुलिस ने रोकने के लिए चलाया वॉटर कैनन, कई कार्यकर्ताओं को आई चोटें, विधानसभा रोड छावनी में हुई तब्दील....
छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने निकल पड़े हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़ दिया है और आगे बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं।
रायपुर।छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी बुधवार को विधानसभा का घेराव करने निकले। इस दौरान कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने 5 लेयर में बैरिकेडिंग की थी। हालांकि कार्यकर्ता पहली बैरिकेडिंग ही तोड़ सके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर आगे बढ़ने से रोक दिया।
कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बैरिकेड तोड़ने के दौरान मेयर ऐजाज ढेबर ने पुलिस से अभद्रता भी की। हालांकि प्रदर्शन में चोट लगने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। फिलहाल कार्यकर्ता और नेता विधानसभा तक नहीं पहुंच सके और पहली बैरिकेड के बाद लौट गए।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी कर दी थी। इससे 15 हजार बच्चे आज स्कूल नहीं जा पाए। वहीं, मंडीगेट-मोवा रोड को शाम 5 बजे तक बंद कर रूट डायवर्ट किया गया है।
Pratigya Rawat
