CG- पुलिसकर्मी की मौत: देर रात डयूटी से घर लौट रहे कांस्टेबल को अनियंत्रित ट्रक ने लिया चपेट में....मौक़े पर कांस्टेबल की हुई मौत.... पुलिस महकमे में शोक की लहर...…..

CG- पुलिसकर्मी की मौत: देर रात डयूटी से  घर लौट रहे कांस्टेबल को अनियंत्रित ट्रक ने लिया चपेट में....मौक़े पर कांस्टेबल की हुई मौत.... पुलिस महकमे में शोक की लहर...…..

महासमुंद 16 अक्टूबर 2021- महासमुंद जिले से एक पुलिस आरक्षक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महासमुंद जिला के खल्लारी थाना में आरक्षक लोकेश चंद्राकर की पोस्टिंग थी। शुक्रवार की देर रात वह डयूटी पूरी कर अपनी बाईक से घर के लिए निकला था, इसी दौरान बागबहरा थाना क्षेत्र के खोपली पड़ाव क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्क ने आरक्षक की बाईक को चपेट में ले लिया। आरक्षक लोकेश ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन सर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद बागबहरा पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम कर फरार वाहन चालक की पतासाजी शुरू कर दी है। वहीं आरक्षक के मौत की खबर के बाद पुलिस विभाग सहित परिवार में मातम व्याप्त है