CG - नए सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय का गृह प्रवेश : विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया प्रवेश, बोले - यह प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, देखिए तस्वीरें…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया।

CG - नए सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय का गृह प्रवेश : विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया प्रवेश, बोले - यह प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, देखिए तस्वीरें…..
CG - नए सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय का गृह प्रवेश : विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया प्रवेश, बोले - यह प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, देखिए तस्वीरें…..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गृहप्रवेश कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

नए सीएम हाउस में 6 बेडरुम, लिविंग रुम,मिनी थियेटर और साइब्रेरी के साथ अलग सचिवालय मीटिंग रुम भी बनाया गया है। बंगला करीब 8 एकड़ में बनकर तैयार हो गया है। बंगले में कई तरह की सुविधाओं के साथ ही हाईटेक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बंगले में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आज नया रायपुर स्थित नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास में सपरिवार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गृहप्रवेश किया। इस अवसर पर पूज्य माताजी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह निवास प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, जिसके दरवाजे सदैव खुले हैं। जब भी मन करे आइए, स्वागत है आप सभी का…