CG - क्लर्क ने किया आत्महत्या : जल संसाधन विभाग में पदस्थ क्लर्क ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जल संसाधन विभाग में पदस्थ बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।




धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जल संसाधन विभाग में पदस्थ बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके मुजगहन की बताया जा रहा है। जहां निर्माणधीन फिल्टर प्लांट में रूद्री जल संसाधन विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ संजय साहू उम्र 50 वर्ष निवासी मुजगहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।
मामले की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या क्यों किया कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।