CG-CAF जवान ने खुद को मारी गोली: CRPF जवान ने किया सुसाइड...सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी....नक्सल क्षेत्र में तैनात था, पुलिस कर रही जांच…
CG-CAF jawan shoots himself: CRPF jawan commits suicide... shot himself with service rifle. बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ शस्त्र बल के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था।




CG-CAF jawan shoots himself: CRPF jawan commits suicide... shot himself with service rifle.
बीजापुर 6 अक्टूबर 2022। बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ शस्त्र बल के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी अभी कोई खास जानकारी नही मिल सकी है। बीजापुर एसपी ने मामले की जांच किये जाने की बात कही हैं।
पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित बीजापुर के सीएएफ कैम्प का बताया जा रहा हैं। एसपी आंजनेय वाश्ने ने बताया कि सीएएफ के 15वीं बटालियन में सुनील कुमार की पोस्टिंग थी। सुनील मूलतः मध्यप्रदेश के भिंड जिला का रहने वाला था। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की रात करीब 11 बजें कैम्प में सुनील कुमार ने एकाएक अपने सर्विस रायफल से खुद के माथे पर गोली मार ली।
कैम्प में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। कैम्प में मौजूद जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो सुनील की लहुलूहान लाश मौके पर पड़ी थी। बीजापुर एसपी आंजनेय वाश्ने ने बताया कि जवान ने आत्महत्या क्यों की अभी ये स्पष्ट नही हो सका हैं। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।