CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने किया बड़ा धमाका, IED बम ब्लास्ट के चपेट में आए 2 जवान, इलाके में दहशत का माहौल....
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवानघायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी जवान IED के चपेट में आ गए।




नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी जवान IED के चपेट में आ गए। इस घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में एरिया डॉमिनेशन में आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की टीम निकली थी। सर्चिंग के दौरान दिनांक आज सुबह लगभग 06:30 बजे ग्राम कुतुल के पास माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए आईईडी विस्फोट होने से स्फ्लिंटर लगने से आईटीबीपी के दो जवानों को आंशिक चोट आई है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।