CG ब्रेकिंग : साय कैबिनेट की बैठक टली, सामने आई ये बड़ी वजह, जानिए अब किस दिन होगी बैठक....
नए साल की शुरुआत के साथ मंत्रालय के कामकाज में तेजी लाने के लिए मंत्रिमंडल तैयार हो गया है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि कल यानी 2 जनवरी को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक अब 3 जनवरी को होगी।




रायपुर।रायपुर। प्रदेश के पांच मंत्री आज जयपुर बुलाए गए हैं। जहां सभी भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की बैठक रखी गई है। इस बैठक के लिए छत्तीसगढ़ से वरिष्ठतम मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरूण साव, विजय शर्मा, केदार कश्यप के साथ एक और मंत्री जा रहे हैं। ये सभी चार्टर्ड प्लेन से जा रहे हैं । वे सभी देर रात या कल सुबह आएंगे। इस बैठक की वजह से आज की कैबिनेट कल तक स्थगित कर गई है।
नए साल की शुरुआत के साथ मंत्रालय के कामकाज में तेजी लाने के लिए मंत्रिमंडल तैयार हो गया है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि कल यानी 2 जनवरी को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक अब 3 जनवरी को होगी। बता दें कि पहले 2 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होने वाली थी, जिसमें मोदी की गारंटी के साथ-साथ राजिम पुन्नी मेला के नाम बदलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने थे।
3 जनवरी को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के विभाग तय किए जाने के बाद भाजपा सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।