CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी छोड़ने की बताई ये बड़ी वजह.....

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियां कड़ी मेहनत कर रही है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी छोड़ने की बताई ये बड़ी वजह.....
CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी छोड़ने की बताई ये बड़ी वजह.....

सरायपाली। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियां कड़ी मेहनत कर रही है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

सरायपाली विधानसभा से 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है। बतया जा रहा है, कि इन सभी कांग्रेसियों ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में दल-बदल का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ हरिदास भारद्वाज, राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह, रोमी सलूजा, छात्र नेता, सुशीला पटेल, अविनाश सिंह, पार्षद दुर्गा खिरचंद बारी, पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्णा सलूजा, पूर्व कमर्चारी नपा ईश्वर यदु, सोसायटी अध्यक्ष तोषगांव मोहित रौतिया सहित राजेश मेहर, रसबो मेहर, दुखिश्यम पटेल, जयनंद गाहिर, आनंद साहू, चित्रसेन नायक, सोनसाय बरीह, परमेश्वर चौधरी सहित जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंच, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी हजारों की संख्या में आज भाजपा का दामन थामा। 

महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा कामता पटेल एवं धनेश नायक के नेतृत्व में 500 कार्यकर्ता में 7 जनपद सदस्य, 8 सोसायटी अध्यक्ष, 10 सरपंच, 100 पंच सहित सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रवेश किया।