CG - BEO गिरफ्तार : फर्जी लेटर के सहारे बना था BEO, FIR के बाद गिरफ्तार, BEO के कारनामे जान आप भी हो जाएंगे हैरान......
फर्जी लेटर DEO को थमाकर बने BEO के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीईओ बने दयाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।




कवर्धा। फर्जी लेटर DEO को थमाकर बने BEO के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीईओ बने दयाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी बीईओ (मूल पद प्राचार्य) को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। अवर सचिव के फर्जी लेटर को थमाकर बीईओ बने दयाल सिंह के खिलाफ DEO ने मामला दर्ज कराया था। इससे पहले भी कई बार दयाल सिंह विवादों में रहे हैं। एक बार पूर्व में भी उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन गिरफ्तारी के 25 मिनट बाद ही उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। वो सस्पेंड भी हो चुके हैं। लेकिन इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ गयी है।