CG एक-दूसरे को बेदम पीटा: नशे में घूमने निकला था लड़के-लड़कियों का ग्रुप, युवकों ने किया कॉमेंट्स, जमकर मारपीट, चाकू से हमला, 3 युवती समेत 5 गिरफ्तार

CG beat each other mercilessly, a group of boys and girls had gone out for a stroll while intoxicated, young men made comments, fierce fight, knife attack, 5 arrested including 3 girls

CG एक-दूसरे को बेदम पीटा: नशे में घूमने निकला था लड़के-लड़कियों का ग्रुप, युवकों ने किया कॉमेंट्स, जमकर मारपीट, चाकू से हमला, 3 युवती समेत 5 गिरफ्तार
CG एक-दूसरे को बेदम पीटा: नशे में घूमने निकला था लड़के-लड़कियों का ग्रुप, युवकों ने किया कॉमेंट्स, जमकर मारपीट, चाकू से हमला, 3 युवती समेत 5 गिरफ्तार

Fight Between two groups

नयाभारत डेस्क। रविवार को लड़के लड़कियों का एक ग्रुप नशे में कोरी डैम जा रहा था। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का मामला है। पेंडारी निवासी कुछ लड़को ने कमेंट्स किया। जिस पर गनियारी में विवाद शुरू हुआ। फिर वहाँ से आगे  24 कैरेट होटल कोटा के पास दोनों ग्रुप के लड़के लड़कियों में जमकर मारपीट हुई।

इसी बीच लड़कियों के साथ गये एक लड़के ने चाकू निकालकर प्रार्थी पर हमला कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया गया। जिस पर आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए। 

प्रथम सूचना पत्र बीएनएस की धारा 109 , 190, 191(2), 191(3), (5) जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर अपराध  बलवा हत्या का प्रयास इत्यादि दर्ज होने के पश्चात विवेचना दौरान अन्य ग्रहों के कथानुसार एवं CCTV फुटेज के अनुसार कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान की गई एवं तत्काल टीम गठित कर उनका पता तलाश किया गया।

घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों एवं  छह आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इन बदमाशों के खिलाफ अन्य अपराध पाये जाने पर गुंडा फाइल भी खोली जाएगी। 5 आरोपियों की गिरफ्तारी कर की जा रही है अग्रिम कार्यवाही।

नाम आरोपी

1. शुभम लहरे साकिन  विद्या नगर  थाना सिविल लाइन
 02. हर्ष थाना तारबहार 
03.भूमिका   थाना तारबहार 
04.पायल  थाना सकरी 
05.पूजा थाना सिरगिट्टी