CG Assembly Elections : चुनावी रण में उतरी आप, MP और CG में नियुक्त किए सह-प्रभारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी....
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी रण में उतर चुकी है। चुनाव को लेकर AAP ने दोनों राज्यों में 2-2 सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी रण में उतर चुकी है। चुनाव को लेकर AAP ने दोनों राज्यों में 2-2 सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी और अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने ये नियुक्तियां की है।