CG - शराबी युवक ने पहले जमकर मचाया उत्पात, फिर फूंक डाला अपना ही घर, इलाके में मचा हड़कंप.....
शहर के सोरिद वार्ड में एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं उसने खुद अपने घर पर में आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना 14 मार्च की रात की है।




धमतरी। शहर के सोरिद वार्ड में एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं उसने खुद अपने घर पर में आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना 14 मार्च की रात की है।
धमतरी के सोरिद वार्ड के लोगों पर उस समय अजीब आफत आ गई, जब मोहल्ले के एक शराबी उत्पाती युवक ने अपने ही घर को आग लगा दी और खुद छत पर जाकर चढ़ गया। इस वक्त रसोई में गैस पर खाना बन रहा था। घर में आग लगा देख मोहल्ले वाले घबरा गए और दमकल की टीम को फौरन सूचना देकर बुलवाया।