व्यापारिक संगठन ने किया जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आयोजित तिरंगा झण्डा वाहन रैली का स्वागत

व्यापारिक संगठन ने किया जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आयोजित तिरंगा झण्डा वाहन रैली का स्वागत
व्यापारिक संगठन ने किया जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आयोजित तिरंगा झण्डा वाहन रैली का स्वागत

भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार "आजादी का अमृत महोत्सव" पर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस भीलवाड़ा द्वारा आयोजित तिरंगा झण्डा वाहन रैली निकाली गयी। उक्त रैली का व्यापारिक संगठन के सदस्यों ने जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा तिरंगा झण्डा वाहन रैली का स्वागत किया गया। इस दौरान विनोद झुरानी, मनीष सबदानी, पार्षद किशोर सोनी, पत्रकार पंकज आडवाणी , नाका रामसिंघानिया, पीताम्बर आसनानी, गुलशन विधानी, कन्नू जगत्यानी, रवि जेठानी, अशोक चंदानी, ईश्वर आसनानी, गगु हेमनानी, मोनी जगत्यानी आदि मौजूद थे। वाहन रैली सिटी कन्ट्रोल रूम भीलवाड़ा से प्रारंभ होकर गोल प्याउ चौराहा, सूचना केन्द्र, भोपाल क्लब, थाना भीमगंज, टीबी अस्पताल, माणिक्यनगर चौराहा, श्री गेस्ट हाउस रोडवेज बस स्टैण्ड, लव गार्डन, मजदूर चौराहा, गायत्री आश्रम, अजमेर चौराहा, जैल चौराहा, कलेक्ट्रेट, सेशन कोर्ट चौराहा हो रेल्वे स्टेशन होती हुई पुनः सिटी कन्ट्रोल रूम पर सम्पन्न हुई जहां पर पुलिस बैण्ड के साथ राष्ट्र गान हुआ। तिरंगा झण्डा वाहन रैली में पुलिस बैण्ड, घुड़सवार, दुपहिया, चौपहिया वाहन पुलिस अधिकारी, कर्मचारी आदि शामिल हुए।