BREAKING : मशहूर एक्टर का निधन, मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, कई सितरों संग किया था काम, सदमे में सिनेमा जगत, इस वजह से गई जान....

मनोरंजन की दुनिया से भी एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज खान का निधन हो गया है।  जानकारी के मुताबिक, फिरोज का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ है। 

BREAKING : मशहूर एक्टर का निधन, मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, कई सितरों संग किया था काम, सदमे में सिनेमा जगत, इस वजह से गई जान....
BREAKING : मशहूर एक्टर का निधन, मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, कई सितरों संग किया था काम, सदमे में सिनेमा जगत, इस वजह से गई जान....

मुंबई। मनोरंजन की दुनिया से भी एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज खान का निधन हो गया है।  जानकारी के मुताबिक, फिरोज का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ है। 

फिरोज खान मेगास्टार अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट थे, और उनकी खूब मिमिक्री व एक्टिंग किया करते थे।  इसी वजह से लोग फिरोज खान को ‘फिरोज खान अमिताभ डुप्लीकेट’ नाम से बुलाने लगे थे। फिरोज के निधन की खबर के बाद टीवी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है।

23 मई की सुबह बदायूं में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार, फिरोज खान पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के बदाऊं में थे। पिछले कुछ समय से फिरोज बदाऊं के काबूलपुरा स्थित अपने घर पर ठहरे हुए थे। 23 मई को सुबह उन्होंने बदाऊं में आखिरी सांस ली। फिरोज खान ने 4 मई को मतदाता महोत्सव में अपनी आखिरी परफॉरमेंस दी थी।

एक्टर का अंतिम संस्कार बदाऊं में किया जाएगा। फिरोज खान टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने कई कॉमेडी शोज में काम किया। इसमें से एक 'भाबी जी घर पर है' था। साथ ही उन्हें 'हप्पू की उल्टन पल्टन', 'साहिब बीवी और बॉस', 'शक्तिमान' और 'जीजा जी छत पर है' जैसे सीरियल्स में देखा गया। इतना ही नहीं, सिंगर अदनान सामी के पॉपुलर गाने 'थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे' में भी फिरोज खान नजर आए थे।