CG - 2 जवानों की मौत : कंपनी मूवमेंट के दौरान 15 फीट नीचे गिरी गाड़ी, 2 CAF जवानों की हुई मौत, दो घायल की हालत गंभीर, ऐसे हुए बड़े हादसे का शिकार....
नक्सल प्रभावित क्षेत्र बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सीएएफ जवानों से भरी पिकअप पलटने से दो जवानों की मौत हो गई। वहीं एक जवान और वाहन चालक घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।




बलरामपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सीएएफ जवानों से भरी पिकअप पलटने से दो जवानों की मौत हो गई। वहीं एक जवान और वाहन चालक घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड़ के पास की है।
जिले के भूताही मोड़ के पास 3 सीएफ जवानों को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से 15 फीट नीचे खाई में पलट गई। हादसे में 2 जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में पिकअप वाहन चालक भी घायल हो गया है। घटना की जानकारी लगते ही सामरी पाठ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान का रेस्क्यू कर फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा कि ये जवान सामरी से झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित चुनचुना – पुंदाग के कैंप जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वाहन में कितने लोग सवार थे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना स्थल पर पुलिस बल रवाना कर दिया गया है।