CG ब्रेकिंग: मुंबई-हावड़ा मेल में लड़का कर था परेशान.... चलती ट्रेन से लड़कियों ने किया ट्वीट... लड़कियों ने IG से ट्वीट कर मांगी मदद.... 10 मिनट बाद चलती ट्रेन में पहुंची RPF की टीम.... फिर जो हुआ.....

CG ब्रेकिंग: मुंबई-हावड़ा मेल में लड़का कर था परेशान.... चलती ट्रेन से लड़कियों ने किया ट्वीट... लड़कियों ने IG से ट्वीट कर मांगी मदद.... 10 मिनट बाद चलती ट्रेन में पहुंची RPF की टीम.... फिर जो हुआ.....

डेस्क। बिलासपुर रेंज के पुलिस आईजी रतन लाल डांगी ने चलती ट्रेन में कोरबा की 2 युवतियों को मदद पहुंचाई है। मुंबई से छत्तीसगढ़ आ रही कोरबा की 2 युवतियों को एक युवक परेशान करने लगा। युवतियों ने ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे यात्रियों से पहले मदद मांगी, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद युवतियों ने बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई। ट्वीट के कुछ देर बाद ही रेलवे पुलिस और जीआरपी की टीम लड़कियों की मदद के लिए चलती ट्रेन में ही पहुंच गई। ट्रेन में मौजूद आरपीएफ और जीआरपी की फ्लाइंग स्क्वाड टीम को लड़ियों का मैसेज भेज दिया गया था।

रात करीब साढ़े 9 बजे आईजी रतनलाल डांगी के पास ये ट्वीट आया था। आईजी ने जैसे ही ट्वीट को देखा, उन्होंने तुरंत GRP मुंबई को लड़कियों की परेशानी को लेकर ट्वीट किया। आईजी के ट्वीट पर GRP मुंबई ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए कंट्रोल रूम से संपर्क किया और फिर कंट्रोल रूम से तत्काल RPF और ऑन ड्यूटी पुलिस को संबंधित बोगी में भेजा गया। इसके लगभग 10 मिनट के बाद ही RPF की टीम दोनों लड़कियों के पास मदद के लिए पहुंच गई। वहीं, जलगांव-भुसावल के पास लड़कियों के लिए RPF की टीम मदद के लिए पहुंच गई थी। ऐसे में GRP ने इस मामले में कार्रवाई के बाद तुरंत ही IG बिलासपुर को रिप्लाई भी किया और बताया कि लड़कियों तक मदद पहुंचा दी गई है।

बता दें कि बिलासपुर रेंज IG के सरकारी नंबर पर मैसेज आया, जिस पर लिखा था सर हम लड़कियाँ मुंबई जा रही हैं। हम लोग कोरबा से हैं, हमारे कंपार्टमेंट में एक लड़का बत्तमीजी से घूर रहा है और रोकने टोकने पर गाली दे रहा है। उन लड़कियों से आईजी से मदद की गुहार लगाई। इस मैसेज के साथ ही लड़कियों ने गाड़ी नंबर और बर्थ नंबर भी दिया था। यह मैसेज मिलते ही आईजी बिलासपुर ने ट्वीटर हैंडल से GRP मुंबई को ट्वीट किया और कुछ ही देर में GRP मुंबई ने उस मैसेज पर कार्यवाही करते हुए युवतियों को परेशान कर रहे युवक को बुरी तरह फटकार लगाते हुए दूसरी बोगी में रवाना कर दिया। आईजी के ट्वीट के जवाब में GRP मुंबई ने लिखा कि हमें सचेत करने के लिए धन्यवाद सर। यात्रियों को ऑन-ड्यूटी RPF और पुलिस कर्मियों से आवश्यक सहायता मिल गई है। शरारती तत्व को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर दिया गया है। उन यात्रियों से यह भी कहा गया है कि अगर उनकी यात्रा के दौरान कोई अन्य समस्या आती है तो वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें।