BMW के 100 साल पूरे होने पर कंपनी ने लांच की स्पेशल एडिशन बाइक्स, शानदार लुक के साथ जानें कीमत और फीचर्स, खरीद सकेंगे इतने ही लोग...
On completion of 100 years of BMW, the company launched special edition bikes, know the price and features with great look, only so many people will be able to buy... BMW के 100 साल पूरे होने पर कंपनी ने लांच की स्पेशल एडिशन बाइक्स, शानदार लुक के साथ जानें कीमत और फीचर्स, खरीद सकेंगे इतने ही लोग...




BMW Motorrad :
नया भारत डेस्क : BMW Motorrad अपनी 100 वीं सालगिरह मना रहा है। बीएमडब्ल्यू मोटर्राड इंडिया 100 साल से लोगों के लिए नए-नए मॉडल्स उपलब्ध करा रहा है। BMW Motorrad की स्थापना साल 1923 में हुई थी और अब कंपनी अपने स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मना रही है. इसी उपलक्ष्य में कंपनी ने अपने मशहूर बाइक्स के लिमिटेड एडिशन मॉडल्स को लॉन्च किया है. इनकी शुरुआती कीमत 24 लाख रुपये है. (BMW Motorrad)
BMW Motorrad अपनी 100 वीं सालगिरह मना रहा है। बीएमडब्ल्यू मोटर्राड इंडिया 100 साल से लोगों के लिए नए-नए मॉडल्स उपलब्ध करा रहा है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसी के खुशी में दो सिमित वेरिएंट मॉडल लॉन्च किए हैं। दो बाइक्स RnineT 100 Years और R 18 100 Years है। BMW Motorrad के पहले मॉडल – BMW R32 के लॉन्च के बाद से इसके 100 साल पूरे होने का हिस्सा है। जिसमें बीएमडब्ल्यू मोटोराड के कस्टम-मेड डिवीजन ऑप्शन 719 के कई हिस्से शामिल है। ये दोनों मॉडल विश्व स्तर पर 1923 यूनिट्स होंगे। (BMW Motorrad)
कंपनी का बयान
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने दो लिमिटेड एडिशन बाइक्स लॉन्च करते हुए कहा कि, “सौ साल पहले, आर 32 ने एक अनूठी सफलता की कहानी शुरू की थी। आज हम ये रोमांचक इतिहास अपने दो नए आइकॉन के साथ मना रहे हैं: BMW R NineT 100 ईयर्स और BMW R 18 100 ईयर्स। लेकिन ये केवल 1,923 यूनिट्स तक ही सीमित है। (BMW Motorrad)
इंजन
दूसरी ओर, बीएमडब्ल्यू आर 18, एक क्रूजर है जो 1800 सीसी एयर / ऑयल-कूल्ड टू-सिलेंडर फोर-स्ट्रोक बॉक्सर इंजन द्वारा संचालित है जो 91 एचपी और 158 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का वजन 345 किलोग्राम है और इसकी क्लॉक स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। ब्लैक कलर पेंट किए गए व्हील कवर के साथ इस बाइक में क्रोम फिनिशिंग भी है। (BMW Motorrad)
कीमत और फीचर्स
इसमें डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन में बेंच सीट भी मिलती है। इसकी कीमत 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 100 साल के पैकेज के हिस्से के रूप में बाइक को क्रोम प्लेटेड टैंक और कॉस्मेटिक अपडेट, फ्रंट व्हील कवर और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। (BMW Motorrad)