बिग CG न्यूज: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार.... अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस.... ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा गया जेल....




बालोद। गुरुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालोद पुलिस ने गुरुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया था। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा तीन दिन पहले ही दिया था। घटना 9 जून की रात 9 बजे की है।
पीड़िता ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला पर आरोप लगाए थे कि उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। जिसके चेकअप के लिए वह डॉक्टर के क्लीनिक गई थी। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बहाने उससे अश्लील हरकत की। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ था। गुरुर नगर पंचायत क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी डॉ. ओंकार महमल्ला के खिलाफ बालोद महिला सेल के माध्यम से अपराध दर्ज किया गया था।
मामले में 4 दिनों तक हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद पुलिस हरकत में आयी थी। बीजेपी महिला मोर्चा ने भी मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बालोद डीएसपी दिनेश सिंहा ने बताया कि आरोपी डॉ ओंकार महमल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। हालाकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला ने अपनी पार्टी के ही कुछ लोगों पर राजनीतिक षड्यंत्र कर फंसाने की बात भी कही थी।