BJYM : 19 को सीएम हाउस का घेराव करेगी भाजयुमो

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए

BJYM : 19 को सीएम हाउस का घेराव करेगी भाजयुमो
BJYM : 19 को सीएम हाउस का घेराव करेगी भाजयुमो

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए कहा- पीएससी घोटाले पर युवाओं के भविष्य की हत्या होते हुए हम सबने देखा (BJYM) है।

इससे प्रदेशभर के युवाओं में गुस्सा है ये गुस्सा अब सड़कों पर दिखेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से हजारों युवा 19 जून को रायपुर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

मीडिया के सामने रवि भगत ने साल दर साल सीजी पीएससी भर्ती में हुई गड़बडी और विवाद की जानकारी देते हुए कहा कि साल 2019 से 2023 तक छत्तीसगढ़ की समस्त भर्तियां विवादित रही (BJYM) है।

इस वजह से प्रतिभावान विद्यार्थियों को हाईकोर्ट में अपील करनी पड़ी है। 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में कुछ चहेते लोगों के लिए नियमों में बदलाव किया गया। परीक्षा का आयोजन करते हुए सीधे परिणाम और मेरिट सूची जारी किया गया और पदस्थापना दी गयी मगर आज तक सम्बंधित विषय के अंकों की सूची आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया।

भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन मंत्रियों और अधिकारियों के सम्बन्धियों की नियुक्तियां की गईं। 2019 से छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा परीक्षा सम्बन्धी नियमों में बदलाव कर मॉडल उत्तर के दावा आपत्ति के पश्चात जारी होने वाले संशोधित उत्तर को बंद कर सीधे अंतिम परिणाम के समय जारी करने का नियम बनाया गया, जो छात्रों के मानसिक अवसाद का कारण (BJYM) बना। इसी बीच कई विद्यार्थियों ने आत्महत्या जैसे कदम भी उठाये हैं।

राज्य सेवा परीक्षा-2021 का अंतिम परिणाम जारी किया गया जिसकी सूची जारी होने के पश्चात ही मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है।

चयन सूची में आयोग के अध्यक्ष के पुत्र का नाम बिना उपनाम के शामिल है, प्रदेश के प्रमुख अधिकारी बेटे-बेटियों का सिलेक्शन हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेता के बेटी- दामाद का चयन भी टॉप 20 में है।

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्था का कार्य प्रदेश में क्लास -2/3 के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति करना है परन्तु वर्ष-2022 में आयोग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य (लेवल -1) के 80 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोग द्वारा करवाई जा रही है जबकि यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के अंतर्गत होनी थी।