भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54 वीं पुण्यतिथि

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54 वीं पुण्यतिथि

जगदलपुर -- भाजपा नगर मण्डल ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद दर्शन  के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54 वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मे मनाई गई। आजीवन सहयोग निधि पर भी चर्चा की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर दीया एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

                प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठन कर्ता थे।इन्ही के द्वारा जनसंघ की स्थापना की गई जिसके बाद आज पूरे देश में भाजपा ने अपनी पहचान बनाई है। देश के विकास और समृद्धि के लिए सोच रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रखर नेता थे उन्हें कभी भुला नहीं जा सकता। समर्पण दिवस पर कहा हर कार्यकर्ता को आजीवन सहयोग निधि देना चाहिए।

         प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव नारायण पांडे ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के जनक रहे हैं उनके सिद्धांतों को साकार करना हीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।एकात्म मानव दर्शन देश और समाज को दिया। नर से नारायण बन सकता है ऐसा विचार होना चाहिए।विकास मे समन्वय होना चाहिए। हर कार्यकर्ता का तन मन जीवन समर्पित होंना चाहिए।

     जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमेशा संघर्ष में रहा है हर कठिनाइयों का सामना करते हुए आगे बढ़े हैं। जिस प्रकार हमारा आंदोलन उन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए किया गया था उसी प्रकार हर गरीब की सेवा करना हमारा धर्म होना चाहिए। इन्हीं दर्शन को लेकर आज भाजपा पर विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक दल है।

 नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलकर हर कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में अंत्योदय की भावना को सामने रखा और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिंता की।

पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेई ने कहा आत्मनिर्भर भारत की शक्ति से देश में एकात्म मानव दर्शन को सिद्ध किया।
 नगर मंडल के अलावा जिले के सभी मंडलों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।
 

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने एवं आभार नगर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया।
 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, सुधीर पांडे, रामाश्रय सिंह, अलोक अवस्थी,संजय पांडे,राजेंद्र बाजपेई,दीप्ती पांडेय,मनोहर दत्त तिवारी,आर्यद्र सिंह आर्य,संतोष त्रिपाठी, गोदावरी साहू,लक्ष्मी कश्यप,गीता नाग,ममता पोटाई,सुभद्रा, रीना घोष, कृष्णा राय, फुलेश्वरी,ममता राणा,रुपेश जैन,मनोज पटेल, राजेंद्री महाराणा,धनसिंह नायक,तरुण चोरिया,शशि नाथ पाठक, नीलम यादव,नरेंद्र पानीग्राही, आशुतोष पाल, निर्मल पानीग्राही,राजपाल कशेर,दीपक तिवारी,योगेश शुक्ला, मनीष पारख,अभय दीक्षित,अतुल सिम्हा,अजय,मृदुला,मृदाकार दास, सतीश बाजपेई,प्रदीप पांडे, रवि शंकर, उमेश वानखेडे, सुरेश कश्यप, पी लोकेश राव, नागेश्वर राव, अशोक पांडे, राजेश दास,दयानिधि सिन्हा, सुप्रीयों मुखर्जी, वैभव पांडे, मनोज ठाकुर, नीरज उस्तान,नवीन ठाकुर, अनिमेष सिंह चौहान, पुरुषोत्तम राव,अरविन्द मिश्रा, हरि शंकर झा, गजेंद्र साहू, रविंद्र,दीपक,दशमी,चमेली,संजुलता, सिमरन,कलावती,बालमती सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।