Bigg Boss OTT 2 Nomination : बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 4 सदस्य, जानिए किसे-किसे मिली सीधे फिनाले वीक में एंट्री, फैंस को लगा झटका...

Bigg Boss OTT 2 Nomination: These 4 members were nominated for eviction, know who got direct entry in Finale Week, fans got shocked... Bigg Boss OTT 2 Nomination : बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 4 सदस्य, जानिए किसे-किसे मिली सीधे फिनाले वीक में एंट्री, फैंस को लगा झटका...

Bigg Boss OTT 2 Nomination : बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 4 सदस्य, जानिए किसे-किसे मिली सीधे फिनाले वीक में एंट्री, फैंस को लगा झटका...
Bigg Boss OTT 2 Nomination : बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 4 सदस्य, जानिए किसे-किसे मिली सीधे फिनाले वीक में एंट्री, फैंस को लगा झटका...

Bigg Boss OTT 2 Nomination :

 

नया भारत डेस्क : ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से आशिका भाटिया एविक्ट हो चुकी हैं। अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के ग्रुप से एक और सदस्य को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया है। सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में बताया कि वोटों की कमी के कारण ‘प्रेम रतन धन पायो’ एक्ट्रेस का सफर अब खत्म हो रहा है। उन्हें इस शो को छोड़कर जाना होगा। उनके जाने के बाद दूसरे दिन घर में फिर से नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क में कौन-कौन नॉमिनेट हुआ और कौन सेफ, आइए बताते हैं। (Bigg Boss OTT 2 Nomination)

दरअसल, अभी घर में 8 लोग हैं। पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेव, अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, एल्विश यादव और जद हदीद, मनीषा रानी। अभी इसमें से तीन लोग एविक्ट होंगे, तब जाकर टॉप 5 शो को मिलेंगे। अब इसके लिए घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। 13 अगस्त को फिनाले है। अब टॉप 2 कौन होंगे, इसमें तो वक्त है। लेकिन उस रेस में शामिल होने से पहले नॉमिनेशन में कौन-कौन आया, ये जान लीजिए। (Bigg Boss OTT 2 Nomination)

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

घर में टास्क क्या हुआ, इसका खुलासा अभी मेकर्स ने नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो अलग-अलग पोर्टल्स हैं, उसके मुताबिक, जिया शंकर, जद हदीद, अविनाश सचदेव और मनीषा रानी नॉमिनेट हुए हैं। साथ ही ये भी खबर आ रही है कि अविनाश और अभिषेक में से जिया को ऑप्शन था कि वो किस एक को बेघर करने के लिए नाम देना चाहती हैं। इसमें उन्होंने फुकरा को बचाया और एक्टर को नॉमिनेट कर दिया। (Bigg Boss OTT 2 Nomination)

इन चार की हुई फिनाले वीक में एंट्री

वहीं, लाइव फीड में जद हदीद भी भड़के दिखाई दे रहे हैं। उनके इस बर्ताव से ऐसा लग रहा है कि किसी अपने ने उनको धोखा दिया है। हालांकि अभी सच्चाई क्या है, इसकी जानकारी नहीं। लेकिन जिस तरह से लाइव फीड में देखने को मिल रहा है, उससे यही लग रहा है कि कुछ बड़ा धमाका हुआ है। अविनाश भी किचन एरिया में ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें जिया का नॉमिनेट करने का कारण सुनकर दुख हुआ। खैर। एल्विश, बेबिका, अभिषेक और पूजा सीधे-सीधे फिनाले वीक में पहुंचने वाले पहले चार दावेदार बन गए हैं। अब इन नॉमिनेटेड में से कौन एक इन्हें जॉइन करेगा, ये आने वाला समय बताएगा। (Bigg Boss OTT 2 Nomination)