मोदी सरकार का बड़ा फैसला: कैबिनेट बैठक के बाद PM का ऐलान.... 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को मिलेगा लाभ.... अब 30 सितंबर तक उठा सकेंगे इस योजना का फायदा.... सरकार ने बढ़ाई योजना की अवधि....

Big decision Modi government gift 80 crore Indians scheme extended six months

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: कैबिनेट बैठक के बाद PM का ऐलान.... 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को मिलेगा लाभ.... अब 30 सितंबर तक उठा सकेंगे इस योजना का फायदा.... सरकार ने बढ़ाई योजना की अवधि....

..

PMGKAY Scheme Update: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार किया गया है। PMGKAY को अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की स्वीकृति मिली। 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को लाभ मिलेगा। सितंबर 2022 तक योजना का विस्तार किया गया है। इसके तहत 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति, प्रति माह नि: शुल्क मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कैबिनेट बैठक के बाद ऐलान किया कि 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना' को छह महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह योजना 31 मार्च को खत्म हो रही थी, अब सितंबर महीने तक मुफ्त राशन मिलेगा। इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन हर महीने मुफ्त मिलता है। इससे 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मोदी सरकार ने दुनिया के सबसे बड़े खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ये सुनिश्चित किया है कि हर गरीब का चूल्हा जलता रहे और कोई भूखा ना रहे। कोविड खत्म होने के बावजूद मोदी सरकार द्वारा PMGKAY को सितंबर 2022 तक बढाना उनकी गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।'

शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक शाम 4:30 बजे बुलाई गई। आमतौर पर ऐसी बैठकें बुधवार के दिन होती हैं लेकिन शनिवार को यह बैठक किस उद्देश्य से बुलाई गई, इस पर सबकी निगाहें टिकी रहीं। इस बैठक में एक बड़े मुद्दे पर फैसला लिया गया। इस कैबिनेट मीटिंग में गरीब अन्न कल्याण योजना को अगले 6 महीने तक बढ़ा दिया गया है। मोदी कैबिनेट में यह फैसला हुआ कि 30 सितंबर तक यह योजना लागू रहेगी। पहले यह योजना 31 मार्च तक खत्म हो रही थी। (Centre Extends Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana Till September 2022)