CG Political News : विधान सभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन.....
नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। कवर्धा जिले में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक साहू ने सभी को भाजपा सदस्यता दिलाई है।




कवर्धा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने वाला है। जिसकी तैयारियां सभी राजनितिक पार्टियों ने जोरों से शुरू कर दी है। इसके सतह ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदल का भी सिलसिला जारी है। कवर्धा जिले में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक साहू ने सभी को भाजपा सदस्यता दिलाई है।
पंडरिया विधानसभा के ग्राम दशरंगपुर में कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक साहू ने कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं को भाजपा में सदस्यता दिलाई। बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने भाजपा की दोनों विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव में जितने का दावा किया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कही है।