CG आदमखोर तेंदुए का आतंक : खौफ के साए में जी रहे ग्रामीण, घर में सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, घर से कुछ दूर पहाड़ी पर क्षत,विक्षत हालत में मिला शव…...
छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर से तेंदुए के हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आदमखोर तेंदुआ के हमले से महिला की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि यहां घर में सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया।




कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर से तेंदुए के हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आदमखोर तेंदुआ के हमले से महिला की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि यहां घर में सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया। इधर मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
ये पूरा मामला कांकेर जिले के नरहरपुर वनपरिक्षेत्र के चनार गांव का है। जहां 75 बर्षीय बुजुर्ग महिला रात को खाना खाने के बाद सोने चली गई। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी सोने चले गए। तभी देर रात तेंदुआ कच्चे मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और घर पर सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया।
वहीं जब घर के अन्य सदस्य ने सुबह उठकर देखा तो महिला अपने बिस्तर से गायब थी। जिसे देख परिजन हैरान होकर महिला को ढूंढने लगे। उसी दौरान महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पहाड़ी में क्षत। विक्षत हालत में मिला। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कर्रवाई कर रही है।