*अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद सुरजुपर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश दुबे..*
संदीप दुबे




संदीप दुबे
भैयाथान - भाजयुमो मंडल महामंत्री और सक्रिय युवा ज्ञान प्रकाश दुबे को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदयनारायण मिश्रा एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने सूरजपुर में संगठन के कार्य को गति देने हेतु सक्रिय युवा ज्ञान प्रकाश दुबे को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश दुबे ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि हम हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाएंगे। यह बहुत विडम्बना वाली बात है कि आजादी के 75 साल बाद भी आज हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई है जबकि हिंदी पूरे विश्व में दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।हम इसके लिए अंतिम समय तक लड़ते रहेंगे इसके लिए आवाज़ उठाएंगे और और हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाएंगे।