एकदिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ पूर्ण.... 31 मंडलियों ने दी प्रस्तुति ..
संदीप दुबे✍️✍️✍️




Nayabharat
संदीप दुबे✍️✍️✍️
भैयाथान - एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय रामायण मंडली गायन वादन प्रतियोगिता का अयोजन हाई स्कूल ग्राउंड भैयाथान में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में समापन किया गया। रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान श्रीराम की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसमें ग्राम पंचायत स्तर के 31 मानस मंडली इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।
इस प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार की मंशानुरूप रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड व जिला स्तर पर कराया जा रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में ओम् कारेश्वर मानस मंडली गंगौटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान गीता मानस परिवार धरतीपारा,तृतीय स्थान नव दुर्गा मानस मंडली सत्यनगर, चतुर्थ स्थान सत्संग मानस मंडली कठौता नावापारा ने प्राप्त किया।जिसका चयन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जायेगा।वही प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ,स्थान प्राप्त करने वाले मानस मंडली को रामायण देकर सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता के निर्णायकगण
कमला प्रसाद साहू, छतरधारी यादव, राधेश्याम कुशवाहा,ददई राम कुशवाहा, पारस राम यादव और केके साहू थे।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू,जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा,मुकेश अग्रवाल, नूर आलम, प्रदीप राजवाड़े,राजू गुप्ता,सुनील साहू,कृष्ण मुरारी साहू,जनपद सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता, रूपलाल ठाकुर, जेसी मंडल, आरपी यादव,थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, सचिव आनंद सिंह नरेंद्र कुशवाहा,उमेश्वर पैकरा,अरविंद गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे