सर्व सहमति से संलित कुशवाहा बने कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष...

संदीप दुबे✍️✍️✍️

सर्व सहमति से संलित कुशवाहा बने कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष...
सर्व सहमति से संलित कुशवाहा बने कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष...

Nayabharat
संदीप दुबे✍️✍️✍️

भैयाथान -  बीते रविवार भैयाथान के मंगल भवन में कुशवाहा समाज की संभागीय स्तरीय सामाजिक बैठक संपन्न हुआ । 
बैठक का प्रमुख उद्देश्य सुरजपुर जिले के जिलाध्यक्ष मनोनीत करना व समाज को एकजूटता के साथ रखना था । बैठक में संभागीय अध्यक्ष सुखदेव मुनि कुशवाहा की उपस्थिति में सुरजपुर जिला के लिए संलित कुशवाहा ग्राम केवरा भैयाथान निवासी को जिलाध्यक्ष सर्व सहमति से मनोनीत किया गया ।   कुशवाहा समाज के लोगों ने अपने नए नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए सामाजिक हितों में कार्य करने की बात कही । 

कुशवाहा समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सनलीत कुशवाहा ने समाज के पदाधिकारियों व लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे समाज के द्वारा जिलाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरने का प्रयास करते हुए समाज हित मे कार्य करूंगा क्योंकि हमारा कुशवाहा समाज का इतिहास पुराना है मैं सभी को एकजुट करने का प्रयास करते हुए अपने समाजिक हक और अधिकार के लिए प्रयासरत रहूंगा । 

इस संभागीय स्तर बैठक में कुशवाहा समाज के संभागीय अध्यक्ष सुखदेव मुनि,संपत कुशवाह,राम नारायण कुशवाहा,ददई कुशवाहा, रूप नारायण कुशवाहा,उमेश कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, धर्मजीत कुशवाहा, बसंत कुशवाहा, हरवंश कुशवाहा,धीरेंद्र कुशवाहा,निवास कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, देव चरण कुशवाहा सहित काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।