`भाभी जी घर पर हैं` में `गंदी बात` करने आ रही ये हसीना?.... फिर बदलेंगी 'भाभीजी घर पर हैं' की अनीता भाभी..... 'स्त्री' की चुड़ैल अब बनेंगी Anita Bhabhi?.... जानें कौन हैं एक्ट्रेस जिनके 'गोरी मेम' बनने की चर्चा.... देखें तस्वीरें......
Bhabi Ji Ghar Par Hain Flora Saini Anita Bhabhi Neha Pendse Saumya Tandon




...
डेस्क। भाभीजी घर पर हैं! की भाभियां हमेशा से बदलती रही हैं। पहले अंगूरी भाभी बदलीं, फिर अनीता भाभी। अब एक बार फिर फैंस को नई अनीता भाभी मिलने वाली हैं। टीवी का मशहूर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं! सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में एक बड़ा बदलाव दिखने वाला है। नेहा पेंडसे ने शो को अलविदा कह दिया है। मेकर्स अब नई 'गोरी मैम' की खोज में लगे हुए हैं।
फरवरी में नेहा अपना आखिरी शूट करेंगी। अब शो को लेकर जो नया अपडेट आ रहा है, उसमें कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने फ्लोरा सैनी को नई अनीता भाभी के रोल के लिए अप्रोच किया है। मेकर्स ने 'अनीता भाभी' के किरदार के लिए फ्लोरा सैनी को अप्रोच किया है और अगर सब ठीक-ठाक रहता है तो फ्लोरा अब नई गोरी मेम बनकर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगीं।
सौम्या टंडन के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने फ्लोरा सैनी को ही ये रोल ऑफर किया था, लेकिन तब उन्होंने इसे करने से मना कर दिया, जिसके बाद यह रोल नेहा पेंडसे की झोली में जा गिरा। हालांकि, अब तक मेकर्स ने फ्लोरा सैनी के नाम पर पक्की मुहर नहीं लगाई है। क्योंकि, एक्ट्रेस की ओर से भी अभी कुछ नहीं कहा गया है।
बता दें, फ्लोरा सैनी टेलिविजन शोज के साथ ही कुछ बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जिनमें दबंग 2, स्त्री और बेगम जान जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इनमे फ्लोरा अहम किरदारों में नजर आ चुकी हैं।
नेहा पेंडसे ने शो के लिए 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अब जब उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है तो नेहा आगे इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। कहा जा रहा है कि बिजी शेड्यूल के चलते नेहा का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया है।
अभी भी मेकर्स ने फ्लोरा सैनी के नाम पर पक्की मुहर नहीं लगाई है क्योंकि एक्ट्रेस की ओर से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है। एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने टेलीविजन के दो शो करने के साथ ही साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने दबंग 2, बेगम जान और स्त्री जैसी फिल्मों में अहम रोल निभाया था।