Betel Leaf Water : पान के पत्ते के ये 5 सेहत लाभ जानकर, आप भी कर देंगे इसे पानी में डालकर पीना शुरू...
Betel Leaf Water: Knowing these 5 health benefits of betel leaves, you will also start drinking it by putting it in water. Betel Leaf Water : पान के पत्ते के ये 5 सेहत लाभ जानकर, आप भी कर देंगे इसे पानी में डालकर पीना शुरू...




Betel Leaf Water :
पान के पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे-विटामिन-सी, थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और केरोटिन शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। पान में चूना लगाकर आपने कई बार खाया होगा। इसके अलावा कई लोग पान को तरह-तरह की चीजों के साथ खाते हैं। पान सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। खासतौर पर पान के पत्तों से तैयार पानी को पीने से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। पान के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से शरीर में कफ दोष को दूर किया जा सकता है। यह सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिला सकता है। इसके अलावा यह कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। (Betel Leaf Water)
पान के पत्तों को पानी में डालकर पीने के लाभ
पान के पत्तों को पानी में डालकर पीने से पाचन गड़बड़ी ठीक की जा सकती है। इसके अलावा यह कई तरह से लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
1. मुंह की गंध से राहत
मुंह की गंध से राहत पाने के लिए पान के पत्तों से तैयार पानी का सेवन करेँ। पान की पत्तियां मुंह से आने वाले गंध को दूर करता है। साथ ही यह दांतों को भी चमकाने में मददगार है। इससे ओरल हेल्थ काफी अच्छा हो सकता है। (Betel Leaf Water)
2. डायबिटीज करे कंट्रोल
पान की पत्तियों से तैयार पानी पीने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल होता है, जो डायबिटीज में होने वाली परेशानियों को कम कर सकता है। ऐसे में यह पानी डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी साबित होता है। (Betel Leaf Water)
3. कब्ज की परेशानी करे दूर
कब्ज की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए यह काफी लाभकारी होता है। यह मल त्यागने की समस्या को कम करता है। साथ ही शरीर की सूजन से भी राहत दिला सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको कब्ज की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। (Betel Leaf Water)
4. पाचन को करे दुरुस्त
पान के पत्तों का पानी पीने से पाचन प्रक्रिया मजबूत की जा सकती है। यह दस्त, उल्टी, डायरिया से आराम दिलाता है। अगर आपको इस तरह की समस्या महसूस हो रही है तो पान के पत्तों से पानी तैयार करके पिएं। (Betel Leaf Water)
5. सर्दी जुकाम से आराम
सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में पान के पत्तों का पानी फायदेमंद हो सकता है। यह गले में खराब और कफ को भी दूर कर सकता है। पान के पत्तों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन से राहत दिलाता है। वहीं, छाती में जमा कफ को बाहर निकालने में असरदार होता है। (Betel Leaf Water)
पान के पत्तों का पानी कैसे तैयार करें?
पान के पत्तों का पानी तैयार करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले 5 से 6 पान के पत्ते लें। अब इन पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद 3 गिलास पानी लें। अब इसे एक पैन में डालें और पान की पत्तियां भी डालकर इसे उबालें। जब पानी उबलकर 1 गिलास रह जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे दिन में तीन बार पिएं। इससे शरीर को काफी लाभ मिलेगा। (Betel Leaf Water)