संजय मार्केट, डोकरीघाट क्षेत्र में चाकु लेकर लोगो को भयभीत करने वाले व्यक्तियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही...

संजय मार्केट, डोकरीघाट क्षेत्र में चाकु लेकर लोगो को भयभीत करने वाले व्यक्तियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही...
संजय मार्केट, डोकरीघाट क्षेत्र में चाकु लेकर लोगो को भयभीत करने वाले व्यक्तियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही...

संजय मार्केट, डोकरीघाट क्षेत्र में चाकु लेकर लोगो को भयभीत करने वाले व्यक्तियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही 

 

चाकु लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले दो आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में

 

आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज

नाम आरोपी :-

1.सदानंद यादव पिता श्रीधर यादव जाति यादव उम्र 55 साल निवासी विजय वार्ड जगदलपुर 

 

2. लखीनारायण कश्यप पिता सदाराम कश्यप उम्र 22 साल साकिन संजय मार्केट ईतवारी बाजार जगदलपुर  

जगदलपुर :                   

विवरण :-

      उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अपराध करने के नियत से दो व्यक्ति जो शहर में धारदार चाकु लेकर लोगो को डरा धमका रहे थे जिसे गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। सूचना प्राप्त हुआ था कि संजय मार्केट एवं डोकरीघाट पारा में धारदार चाकु लेकर आम रास्ते पर लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहे है।  

 

      सूचना में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया। जिस पर पुलिस टीम के द्वारा संजय मार्केट व डोकरीघाटपारा में पहुंचकर, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ पर अपना-अपना नाम 1.सदानंद यादव एवं 2.लखीनारायण कश्यप निवासी जगदलपुर का होना बताये। जिनके कब्जे से दो लोहे का धारदार चाकु, बरामद कर, जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 25,27 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।  

 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक - लीलाधर राठौर

सउनि.  - पुरूषोत्तम नायडू

प्रआर. -  अनिल कन्नौजे

आरक्षक - सहदेव मरकाम, नकुल नुरेटी एवं उत्तम धु्रव