अवैध गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही... आरोपी से 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद... जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये...

अवैध गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही... आरोपी से 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद... जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये...
अवैध गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही... आरोपी से 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद... जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये...

अवैध गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही      

 

तराईपारा धरमपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी

 

मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का

 

आरोपी से 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

 

जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये

 

नाम आरोपी :- धनीराम बघेल पिता मिलकूराम बघेल उम्र 52 साल निवासी ग्राम कुड़कानार जगदलपुर जिला-बस्तर (छ.ग.)

 

                    

 

जगदलपुर : उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

 

      ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति धरमपुरा क्षेत्र में एक सफेद रंग के थैला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक के तलाश कर रहा है कि सूचना पर  थाना प्रभारी सिटी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा धरमपुरा में पहुंचकर, घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ करने पर अपना नाम धनीराम बघेल निवासी जगदलपुर का होना बताया। जिनके पास में रखे थैला की तलाशी लेने पर 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से गांजा जप्त किया गया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर, अनुसंधान में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा एवं नगदी रकम 150/- रूपये को बरामद कर, जप्त किया जाकर गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 

 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक - लीलाधर राठौर

सहा.उप निरी. - दिनेश उसेण्डी 

प्र.आर. - अनंत बघेल, धरम कश्यप

आरक्षक - युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, नकुल नुरेटी, भिगुराम कष्यप।