Bank Holidays: मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक.... छुट्टियों की भरमार.... जल्द निपटा लें जरूरी काम.... यहां चेक करें लिस्ट.....

Bank Holidays in March RBI View List Banks will be closed for 13 days in a month

Bank Holidays: मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक.... छुट्टियों की भरमार.... जल्द निपटा लें जरूरी काम.... यहां चेक करें लिस्ट.....

...

डेस्क। मार्च 2022 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दिया है। अगर आपको भी बैंक से संबंधित कोई काम मार्च महीने में है तो ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लिजिए। 

छुट्टियों की लिस्ट 

1 मार्च – महाशिवरात्रि – अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद।
3 मार्च – लोसार – गंगटोक में बैंक बंद।
4 मार्च – चपचार कुट – आइजोल में बैंक बंद।
6 मार्च – रविवार – साप्ताहिक अवकाश।
12 मार्च – शनिवार – महीने का दूसरा शनिवार।
13 मार्च – रविवार – साप्ताहिक अवकाश।
17 मार्च – होलिका दहन – देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद।
18 मार्च – होली/धुलेटी/डोल जात्रा – बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद।
19 मार्च – होली/याओसांग – भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद।
20 मार्च – रविवार – साप्ताहिक अवकाश।
22 मार्च – बिहार दिवस – पटना में बैंक बंद।
26 मार्च – शनिवार – महीने का चौथा शनिवार।
27 मार्च – रविवार – साप्ताहिक अवकाश।

मार्च महीने में बैंकों की कुल 13 दिन की छुट्टियों में 4 छुट्टी रविवार के हैं। इसके अलावा इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। लेकिन इसके साथ ही ये जान लें कि कई छुट्टियां ऐसी भी हैं जो पूरे देश में एक साथ नहीं पड़ेंगी, यानी पूरे देश में एक साथ 13 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। RBI की वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं।