बजरंग दल ने दुर्गा पंडाल एवं मंदिरों में दर्शन कर समितियों को भगवद्गीता की भेंट




जय माता दी
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
जगदलपुर। नगर के बोधघाट चौक, करकापाल , पोडा़गुडा़ ०१,पोडा़गुडा़ ०२, चीतापदर, साड़गुड़,ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पंडालो एवं मंदिरों में जाकर समितियों से जाकर *समस्याओं को जाना एवं दर्शन करने के पश्चात भगवत गीता भेंट किया।
विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला अर्चक पूरोहित पं. पंकज मिश्रा, नगर विधार्थी प्रमुख देव यादव, सोमनाथ बघेल, वार्ड गौ रक्षा प्रमुख रोहित झा, प्रशांत धीवर,लोचन सोनी,बविक बेसरा,पवन राजा, एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।