Asia Cup 2023: पाकिस्तान के हाथ से फिसलता Asia Cup 2023 की मेजबानी, ACC ने की घोषणा, यह देश करेगा मेजबानी, जाने पूरी खबर...

Asia Cup 2023: Asia Cup 2023 hosting slipping out of Pakistan's hands, ACC announced, this country will host, know full news... Asia Cup 2023: पाकिस्तान के हाथ से फिसलता Asia Cup 2023 की मेजबानी, ACC ने की घोषणा, यह देश करेगा मेजबानी, जाने पूरी खबर...

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के हाथ से फिसलता Asia Cup 2023 की मेजबानी, ACC ने की घोषणा, यह देश करेगा मेजबानी, जाने पूरी खबर...
Asia Cup 2023: पाकिस्तान के हाथ से फिसलता Asia Cup 2023 की मेजबानी, ACC ने की घोषणा, यह देश करेगा मेजबानी, जाने पूरी खबर...

Asia Cup 2023: 

 

नया भारत डेस्क : एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) की मेजबानी छिनने की अटकलों ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। ऐसी खबरें हैं कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पिछले साल की तरह इस बार भी एशिया कप की मेजबानी कर सकता है। एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में होना था। लेकिन अब पाकिस्तान से टूर्नामेंट की मेजबानी छिन सकती है। बीसीसीआइ सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के लिए बहरीन में हैं। इस बैठक में पाकिस्तान ने अपने से मेजबानी छीनने की बात का सख्त विरोध किया है। अभी तक एशिया कप के नए वेन्यू को लेकर फैसला नहीं लिया गया है। तो वहीं मीडिया में चल रही खबरों के मानें तो इस बार एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा सकता है। (Asia Cup 2023)

पाकिस्तान में अब तक एक बार आयोजन

एशिया कप का पहली बार आयोजन यूएई 1984 में किया गया था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हरा के पहला खिताब जीता था। एशिया कप 2008 का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हुआ था। उस टूर्नामेंट का फाइनल मैच श्रीलंका और भारत के बीच हुआ और श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था। अभी तक एशिया कप के इतिहास में पाकिस्तान को एक बार 2008 में ही टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है।  (Asia Cup 2023)

पाकिस्तान से छीनी एशिया कप की मेजबानी

एशिया कप 2023 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन अब सारी उम्मीदें टूट गई और कई रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान से एशिया कप 2023 की मेजबानी छिन गई है। जबकि टूर्नामेंट का आयोजन अब यूएई में करवाया जा सकता है। जिसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसको लेकर दूसरे वेन्यू का नाम भी सामने आया है। जिस रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका भी वेन्यू बन सकता है। जिसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। (Asia Cup 2023)