CG- विवाहित महिला से दुष्कर्म: दोस्त की मां से प्यार.... किरायेदार बनकर आया.... शादी का झांसा देकर मांग भरी.... संबंध भी बनाए.... फिर दूसरी लड़की से शादी की तो महिला थाने पहुंची.. रेप केस में गिरफ्तार......
Arrested the accused who raped a married woman on the pretext of marriage




...
जांजगीर-चांपा 10 फरवरी 2022। शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोस्त की मां से प्यार हुआ। किरायेदार बनकर आया। शादी का झांसा देकर मांग भरी। संबंध भी बनाए। फिर दूसरी लड़की से शादी की तो महिला थाने पहुंची। अब रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना जांजगीर का है।
थाना जांजगीर के पीडित विवाहित महिला को 14 फरवरी 2020 से मार्च 2021 के मध्य आरोपी रविकांत शर्मा पिता विरेंद्र शर्मा 27 वर्ष सा0 खोखसा द्वारा पति पत्नी के बीच अनबन का फायदा उठाकर शादी कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने संबंधी रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 105/2022 धारा 376,506 भादवि पंजीबध किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर महिला के घर आना जाना स्वीकार किया। विवेचना दौरान आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर के अधीन दंडनीय पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय जांजगीर पेश कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।