IPS अवॉर्ड BIG NEWS: छत्तीसगढ़ के 2 अफसरों को मिला IPS अवॉर्ड.... भारत सरकार ने जारी किया आदेश.... जानें किन दो अफसरों को मिला IPS अवॉर्ड.... देखें आदेश.....




रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों को आईपीएस अवार्ड दे दिया गया है। भारत सरकार ने आदेश जारी किया है। भारत सरकार ने IPS धर्मेंद्र सिंह छवई और IPS यशपाल सिंह को आईपीएस अवॉर्ड दिया है। यशपाल सिंह 2010 में छत्तीसगढ़ आए। धर्मेंद्र सिंह छवई कुछ साल से छत्तीसगढ़ में ही पदस्थ है।
IPS धर्मेंद्र सिंह छवई इससे पहले मध्यप्रदेश के 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे। धर्मेंद्र सिंह छवई पिछले कुछ साल से छत्तीसगढ़ में ही पदस्थ है। IPS यशपाल सिंह बीएसएफ कैडर के अधिकारी थे। यशपाल सिंह 2010 में छत्तीसगढ़ आए।
चयन समिति की 28 जून 2021 को हुई दोनों पुलिस अफसरों के नामों यूपीएससी को भेजा था। यूपीएससी ने 3 अगस्त को उस सूची को अनुमोदित करने के बाद दोनों पुलिस अफसरों के आईपीएस अवार्ड का आदेश जारी किया है। अधिसूचना में ये कहा गया है कि उपरोक्त चयन सूची राजेश अग्रवाल और अन्य द्वारा दायर रिट याचिका जो कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेंडिंग है। इसके परिणाम के अधीन होगी।
जारी आदेश में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के विनियम 7 के उप-विनियम (3) में निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए चयन समिति द्वारा तैयार की गई वर्ष 2019 की चयन सूची को स्वीकृत किया है। इसकी बैठक दिनांक 28.06.2021 को हुई, जिसमें भारतीय पुलिस सेवा के छत्तीसगढ़ संवर्ग में 02 मूल रिक्तियों को भरने के लिए छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
देखें आदेश
