अजीबो-गरीब मामला :- एक रात में 20 साल की याददाश्त भूल गया ये शख्स, सुबह उठा तो स्कूल जाने की करने लगा तैयारी,नौकरी गई, मकान भी बेचना पड़ा…फिर जो हुआ, पढ़िये पूरा मामला…..

अजीबो-गरीब मामला :- एक रात में 20 साल की याददाश्त भूल गया ये शख्स, सुबह उठा तो स्कूल जाने की करने लगा तैयारी,नौकरी गई, मकान भी बेचना पड़ा…फिर जो हुआ, पढ़िये पूरा मामला…..

डेस्क :- भूलने की बीमारी जब किसी को होती है तो इंसान सब कुछ भूल जाता है। लेकिन, अमेरिका के टेक्सस में एक जनाब तो एक रात में ही 20 साल की मेमोरी भूल गए। यानी कि उनकी 20 वर्ष की याददाश्त ही चली गई।

 

रातोंरात खो बैठा याददाश्त

 

खबर के मुताबिक, 37 साल के डेनियल पोर्टर पेशे से हियरिंग स्पेशलिस्ट हैं। वो एक रात को आराम से सोए थे। जब सुबह उठे तो उन्हें सबकुछ पहचानने में दिक्कत होने लगी। वो अपनी पत्नी को भी नहीं पहचान पा रहे थे। ऑफिस के बजाय उन्होंने स्कूल जाने की तैयारी करनी शुरू कर दी।

 

खुद को समझ रहे थे स्टूडेंट

 

दरअसल डेनियल पोर्टर की याददाश्त 20 वर्ष पीछे चली गई थी, जिसके बाद वो खुद को हाईस्कूल का छात्र समझ रहे थे। सुनने में आपको यह अजीब लग सकता है लेकिन वो अपनी वाइफ के बारे में सोच रहे थे कि कहीं किसी महिला ने उन्हें किडनैप कर लिया है। फिर उन्होंने खुद को आईने में देखा तो वो हैरान रह गए कि 17 साल की उम्र में वे इतने मोटे और बूढ़े कैसे हो सकते हैं? उन्हें खुद को शीशे में देखकर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा था।

 

नहीं आया कुछ याद

 

उनकी पत्नी रूथ और 10 साल की बेटी ने उन्हें उनके बारे में बताने की बहुत कोशिश की लेकिन, उन्हें कुछ याद नहीं आया। इसके बाद रूथ उन्हें लेकर उनके पेरेंट्स के घर पहुंची। वहां पहुंचकर डेनियल को अपना घर याद आया। इसके बाद भी वो पिछली 20 साल की लाइफ के बारे में कुछ याद नहीं कर पाए। आज भी वो अपने पालतू जानवरों को देखकर भी बच्चों की तरह डरने लगते हैं और अपना प्रोफेशन भी छोड़ चुके हैं।

 

नहीं लौटी याददाश्त

 

पहले तो डॉक्टर्स ने उनके परिवार से कहा था कि यह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस है औ उन्हें 24 घंटे में सब याद आ जाएगा। इस बात को भी सालभर बीत चुका है, लेकिन डेनियल को पिछले 20 साल में हुई कोई भी घटना याद नहीं आई है। डॉक्टरों का कहना है कि डेनियल की याददाश्त इमोशनल स्ट्रेस की वजह से जा सकती है।

 

उनका मानना है कि गहरे सदमे के कारण यह हो सकता है। जनवरी 2020 से ही उनकी नौकरी चली गई, घर बेचना पड़ा और उन्हें स्लिप डिस्क से भी जूझना पड़ा। हालांकि अभी भी उनका इलाज चल रहा है।