Army Agniveer 2023 : बड़ी खुशखबरी! अब 25 से बढाकर 50 फीसदी होगा अग्निवीर का स्थायी कोटा, जाने डिटेल...

Army Agniveer 2023: Great news! Now Agniveer's permanent quota will be increased from 25 to 50 percent, know the details... Army Agniveer 2023 : बड़ी खुशखबरी! अब 25 से बढाकर 50 फीसदी होगा अग्निवीर का स्थायी कोटा, जाने डिटेल...

Army Agniveer 2023 : बड़ी खुशखबरी! अब 25 से बढाकर 50 फीसदी होगा अग्निवीर का स्थायी कोटा, जाने डिटेल...
Army Agniveer 2023 : बड़ी खुशखबरी! अब 25 से बढाकर 50 फीसदी होगा अग्निवीर का स्थायी कोटा, जाने डिटेल...

Army Agniveer 2023 :

 

नया भारत डेस्क : रक्षा मंत्रालय अग्निवीरों के स्थायी किए जाने के प्रतिशत बढ़ाकर 50 फीसदी करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पिछले साल लागू की गई अग्निवीर योजना में चार वर्ष के बाद 25 फीसदी तक जवानों को एक परीक्षण प्रक्रिया के बाद स्थायी करने का प्रावधान है, जबकि शेष 75 फीसदी को एक तय राशि के साथ सेवा से अलग कर दिया जाएगा। (Army Agniveer 2023)

थल, जल और नभ तीनों सेना में यही प्रक्रिया अपनाई गई है। तीनों सेनाओं में अग्निवीरों के पहले बैच आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, योजना में सुधार को लेकर अनेक सुझाव सेनाओं की ओर से मिले हैं। खासकर नौसेना और वायुसेना का कहना है कि चार साल में 75 फीसदी प्रशिक्षित अग्निवीरों को घर भेजने से उसे नुकसान है, क्योंकि जैसे ही वे तकनीकी कार्य में दक्ष होंगे, उनका सेवाकाल पूरा हो जाएगा। (Army Agniveer 2023)

बता दें कि नौसेना और वायुसेना में ज्यादातर सैनिक तकनीक कार्य करते हैं। थल सेना में भी काफी शाखाओं में जवानों को तकनीकी कार्य करना होता है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि सुझाव पर विचार किया जा रहा है। अभी पहले बैच को भी एक साल ही हुआ है, इसलिए सरकार के पास इस मामले में फैसला लेने के लिए अभी वक्त है। (Army Agniveer 2023)