CG ब्रेकिंग: राजभवन से आदेश जारी.... उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति नियुक्त.... राज्यपाल ने इन्हें नियुक्त किया वाइस चांसलर.... देखिए आदेश......

CG ब्रेकिंग: राजभवन से आदेश जारी.... उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति नियुक्त.... राज्यपाल ने इन्हें नियुक्त किया वाइस चांसलर.... देखिए आदेश......

...

रायपुर 9 दिसम्बर 2021। राजभवन से आदेश जारी किया गया है। अनुसुईया उइके राज्यपाल ने डॉ. राम शंकर कुरील डायरेक्टर इंस्टीट्यूट ऑफ हार्टीकल्चर टेक्नोलॉजी को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन दुर्ग का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है। कुलपति की नियुक्ति खुद राज्यपाल ने किया है। डॉ0 कुरील वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ हार्टिकल्चर टेक्नालॉजी नोएडा के डायरेक्टर हैं। डॉ. राम शंकर कुरील का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।

राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है की महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, अनुसुईया उइके, कुलाधिपति, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग एतद् द्वारा डॉ. राम शंकर कुरील, डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट ऑफ हार्टीकल्चर टेक्नोलॉजी, 42 / ए. •नालेज पार्क-III ग्रेटर नोयडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग का प्रथम कुलपति नियुक्त करती हूँ। डॉ. राम शंकर कुरील का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।