CG गंदी बातें करने वाला गिरफ्तार: चालाकी से लिए 50 से ज्यादा महिलाओं के नंबर.... रात 2 बजे कॉल करके करता था गंदी और अश्लील बातें.... फिर जो हुआ.... रंगीन मिजाज युवक पहुंचा जेल......

CG गंदी बातें करने वाला गिरफ्तार: चालाकी से लिए 50 से ज्यादा महिलाओं के नंबर.... रात 2 बजे कॉल करके करता था गंदी और अश्लील बातें.... फिर जो हुआ.... रंगीन मिजाज युवक पहुंचा जेल......

कबीरधाम। एक रंगीन मिजाज युवक एक दो नहीं, बल्कि 50 से अधिक महिलाओं को लगातार फोन कर अश्लील हरकतें कर चुका है। कवर्धा जिले में कार्यरत महिला एवं बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन कर गंदी बातें और अश्लील हरकतें करने वाला रंग मिजाज युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला बाल विकास अंतर्गत कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं का आरोप है कि यह रंगीन मिजाज युवक सुखचंद साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नंबर जुगाड़ कर लिया है। 

 

 

इसके बाद एक-एक कर सभी कार्यकर्ता महिलाओं को फोन कर गंदी बातें करता है। उन्हें परेशान करता है। इतना ही नहीं यह रंग मिजाज युवक सुबह से लेकर देर रात तक महिलाओं को परेशान करता है। अभी तक एक दो नहीं, बल्कि 50 से अधिक महिलाओं को लगातार फोन कॉल कर अश्लील बातें कर चुका है। जिसके चलते सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं ने सामूहिक रूप से सिटी कोतवाली उसकी शिकायत दर्ज कराई। एसपी मोहित गर्ग का कहना है सिटी कोतवाली थाना में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। 

 

 

जिसमें कहा है कि युवक फोन के माध्यम से महिलाओं से अश्लील बातें करता है। महिलाओं की शिकायत पर आज आरोपी युवक को लोहारा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। महिलाओं की शिकायत को सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी युवक सुखचंद साहू निवासी लोहारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक से और भी पूछताछ कर रही है।