Amrapali Dubey Wedding : ग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली दुबे ने रचाई 10वीं फेल लड़के से शादी? जानिए पूरा मामला…
Amrapali Dubey Wedding: Graduate topper Amrapali Dubey married a 10th fail boy? Let's know the whole matter… Amrapali Dubey Wedding : ग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली दुबे ने रचाई 10वीं फेल लड़के से शादी? आइए जानते हैं पूरा मामला…




Bhojpuri Film Trailer out:
नया भारत डेस्क : भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का फोटोज सामने आया है, जिसमें वो 10वीं फेल से शादी कर लेती हैं और बाद में पूरा बखेड़ा ही खड़ा कर देती हैं. मशहूर अदाकार आम्रपाली दुबे पिछले काफी समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तस्वीर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। वहीं अब उनकी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें आम्रपाली दुल्हन के लिबास में अरविंद अकेला कल्लू के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू से शादी रचा ली है। जिसे देखने के बाद फैंस को जोर का झटका लगा है। (Bhojpuri Film Trailer out)
सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस दुल्हन का लिबास पहने हुए शादी के मंडप में खड़ी हैं। जबकि अरविंद अकेला कल्लू उन्हें पीछे से पकड़कर फेरे की एक रस्म को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि यह आम्रपाली और अरविंद की शादी के समय ली गई है। जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान हैंं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का क्या होगा? (Bhojpuri Film Trailer out)
वैसे आपको वायरल हो रही इस तस्वीर की सच्चाई बता दें कि यह तस्वीर आम्रपाली दुबे और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘शादी मुबारक’ (Shaadi Mbarak Trailer) की है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसमें आम्रपाली दुबे एक ग्रैजुएट जिला टॉपर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं अरविंद अकेला कल्लू 10वीं फेल शख्स का किरदार निभा रहे हैं। दोनों शादी कर लेते हैं लेकिन बाद में आम्रपाली को पता चलता है कि अरविंद अकेला कल्लू 10वीं फेल हैं, जिसपर काफी विवाद होता है। (Bhojpuri Film Trailer out)
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रियल में शादी नहीं की है। यह महज उनकी फिल्म का एक पोस्टर है। उनकी और कल्लू की फिल्म ‘शादी मुबारक’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम लोग निरहुआ से जोड़ते रहते हैं। हालांकि इन दोनों के कई बार ये कहा है कि वे बस अच्छे दोस्त है। (Bhojpuri Film Trailer out)