Amit Shah visit CG : आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जांजगीर से फूकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के बड़े नेता होंगे शामिल.....
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे प्रदेश में पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। पार्टी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत के लिए जांजगीर को चुना है।




जांजगीर-चांपा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे प्रदेश में पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। पार्टी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत के लिए जांजगीर को चुना है। शाह कल वहीं बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने प्रदेश के वित्त मंत्री और जांजगीर-चाम्पा जिला के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी जांजगीर पहुंचे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर के सर्किट हॉउस में कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की। आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश देने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है।
पूर्व सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कि सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के साथ प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया। प्रदेश में लूट मचा कर रखा था। अब बीजेपी की सरकार आने के बाद लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजना का सीधा लाभ मिलने लगा है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय को लोकसभा चुनाव के लिए जनता से सीधे संवाद के लिए चुना है। जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पहली बार आगमन हो रहा है। आयोजन को सफल बनाने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं उत्साह से जुटे हुए हैं।