अजब प्रेम की गजब कहानी: भारतीय लड़के के प्यार में पागल हुई अमेरिकी लड़की... दौड़ी-दौड़ी आई भारत....

Ajab Prem Ki Ghazab Kahani, Indian Boy American Girl Love Story, Viral Love Story

डेस्क। अमेरिकी लड़की और भारतीय लड़के की लव स्टोरी चर्चा में है। अमेरिकी लड़की एरेन और इंडियन लड़के संदीप की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एरेन अपने प्यार संदीप से मिलने सात समंदर पार भारत आ गई हैं। अमेरिकी लड़की को पंजाबी लड़के से प्यार हो गया। 2019 में दोनों ने फेसबुक पर बात की थी। अब यह कपल एक-दूसरे से शादी करने की तैयारी में है। 19 साल की एरेन उर्फ एकता खुर्शदीप कौर और 23 साल के संदीप की लव स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही है। 

कपल ने हाल में अपनी स्टोरी शेयर की। एरेन ने बताया कि 2022 तक मेरे परिवार को संदीप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इनके बारे में पता चला तो वह रजामंद हो गए। उनका मानना है कि प्यार दो लोगों के बीच होता है। एरेन संदीप से कोर्ट मैरिज करने के बाद वापस अमेरिका जाएंगी और फिर वह वापस भारत आएंगी। संदीप ने कहा की जब एरेन यहां आईं तो आसपास के लोगों का रिएक्शन देखने लायक था। 

संदीप ने कहा की दिसंबर 2019 में हम दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई। इन्होंने मेरा फोटो लाइक किया। इसके बाद ही हम दोनों में बातचीत शुरू हुई। मन में यह आशंका भी लगती थी कि कहीं दूसरी तरफ लड़का ना हो। एरेन ने कहा की मैं इनका कल्चर खासतौर पर सिख धर्म के बारे में जानने को लेकर बहुत ज्यादा इच्छुक थी।