कृषि मंत्री का इस्तीफा: भ्रष्ट अफसरों पर लगाए थे करप्शन के आरोप, सब अधिकारी चोर हैं और मैं…' इस बयान के बाद सरकार से थे मतभेद...विवादों में आये मंत्री ने दिया इस्तीफा….

Agriculture Minister's resignation: Corruption allegations were leveled against corrupt officers, all officers are thieves कृषि मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने जब कृषि विभाग में चोर होने का बयान दिया था, उसके बाद उनके नीतीश कुमार से मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भेजा है।

कृषि मंत्री का इस्तीफा: भ्रष्ट अफसरों पर लगाए थे करप्शन के आरोप, सब अधिकारी चोर हैं और मैं…' इस बयान के बाद सरकार से थे मतभेद...विवादों में आये मंत्री ने दिया इस्तीफा….
कृषि मंत्री का इस्तीफा: भ्रष्ट अफसरों पर लगाए थे करप्शन के आरोप, सब अधिकारी चोर हैं और मैं…' इस बयान के बाद सरकार से थे मतभेद...विवादों में आये मंत्री ने दिया इस्तीफा….

Agriculture Minister's resignation: Corruption allegations were leveled against corrupt officers, all officers are thieves

नया भारत डेस्क। कृषि मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने जब कृषि विभाग में चोर होने का बयान दिया था, उसके बाद उनके नीतीश कुमार से मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भेजा है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष और सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने कृषिमंत्री के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं।

 

 

कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब नीतीश सरकार में बने कृषि मंत्री और राजद नेता सुधाकर सिंह ने भी मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।हालांकि, अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। इस बात की पुष्टि राजद प्रदेश अध्यक्ष व सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने भी की है। जगदानंद सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री किसानों के हक में अपनी आवाज उठा रहे थे लेकिन अंत में उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया, ताकि लड़ाई आगे नहीं बढ़े।

बता दें, सुधाकर सिंह ने खुले मंच से कैमूर की सभा में अपने विभाग के अधिकारियों को चोर कहा था। खुद को चोरों का सरकार बताया था। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। इसे लेकर नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि इस मसले को डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव देखेंगे।