बॉयफ्रेंड ने की मशहूर एक्ट्रेस की बेरहमी से पिटाई: इतना मारा कि टूट गया जबड़ा, लेने वाला था जान, यौन शोषण भी.....

Actress Flora Saini Facing Domestic Violence, Actress Flora Saini on Abusive Relationship: एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने अपनी आपबीती सुनाई है। ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें बेरहमी से पीटा था। फ्लोरा ने कहा की एक रात उसने मुझे इतना पीटा कि मेरा जबड़ा टूट गया। उसने लगभग मार ही डाला था और उसके पेरेंट्स को भी मारने की धमकी दी थी। फिल्म स्त्री से मशहूर हुईं एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने खुद के साथ हुए घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न का खुलासा किया।

बॉयफ्रेंड ने की मशहूर एक्ट्रेस की बेरहमी से पिटाई: इतना मारा कि टूट गया जबड़ा, लेने वाला था जान, यौन शोषण भी.....
बॉयफ्रेंड ने की मशहूर एक्ट्रेस की बेरहमी से पिटाई: इतना मारा कि टूट गया जबड़ा, लेने वाला था जान, यौन शोषण भी.....

Actress Flora Saini Facing Domestic Violence

 

Actress Flora Saini on Abusive Relationship: एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने अपनी आपबीती सुनाई है। ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें बेरहमी से पीटा था। फ्लोरा ने कहा की एक रात उसने मुझे इतना पीटा कि मेरा जबड़ा टूट गया। उसने लगभग मार ही डाला था और उसके पेरेंट्स को भी मारने की धमकी दी थी। फिल्म स्त्री से मशहूर हुईं एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने खुद के साथ हुए घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न का खुलासा किया।

 

एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी के बॉयफ्रेंड ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वह उसे छोड़कर जाएंगी तो वह एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी मौत के घाट उतार देगा। एक फिल्म प्रोड्यूसर जो कि उनका बॉयफ्रेंड था, के साथ रहने के लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। बॉयफ्रेंड ने फ्लोरा से कहा था कि वो साबित करें उससे कितना प्यार करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो शुरुआत में इतना स्वीट था कि पेरेंट्स भी उसकी रिएलिटी नहीं देख पाए। 

 

कहा की लेकिन साथ रहने के एक हफ्ते के अंदर ही उसका असली चेहरा सामने आ गया। बॉयफ्रेंड ने फ्लोरा की पिटाई कर डाली थी। फ्लोरा को समझ नहीं आया कि आखिर उसने ऐसा किया क्यों था, जबकि वो एक अच्छा इंसान था। उस शख्स ने फ्लोरा से उनका फोन तक ले लिया था, ताकि वो किसी को बता ना पाए कि क्या हुआ है। फ्लोरा ने कहा कि एक रात उसने एक्ट्रेस को इतना मारा कि उनका जबड़ा टूट गया था। 

 

बताया की उसने उस रात कहा था कि वो उन्हें जान से मार डालेगा। फ्लोरा को उस वक्त अपनी मां के कहे वो बातें याद आईं कि जब भी किसी ऐसे सिचुएशन में फंसो, तो ये मत सोचो कि तुम्हारे पास पैसे है या नही, कपड़े है या नहीं, बस वहां से भाग जाओ। फ्लोरा ने वही किया, और भागकर सीधा अपने घर पहुंचीं। फ्लोरा इसके बाद अपने पेरेंट्स के साथ बॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस कम्प्लेंट फाइल करने भी पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने बॉयफ्रेंड के कहने पर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।