टोक्यो ओलिम्पिक 2021 में शामिल हो रहे भारतीय खिलाड़ी दल के उत्साहवर्धन हेतु रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने मैराथन दौड़ को दिखाया हरा झंडी......

टोक्यो ओलिम्पिक 2021 में शामिल हो रहे भारतीय खिलाड़ी दल के उत्साहवर्धन हेतु रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने मैराथन दौड़ को दिखाया हरा झंडी......

24 जुलाई,शनिवार/रायपुर     टोक्यो ओलम्पिक 2021 में शामिल हो रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने मैराथन दौड़ को हरा झंडा दिखाकर अपना समर्थन दिया। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित स्कूली बच्चों एवं खिलाड़ियों के मैराथन दौड़ में विधायक महोदय ने स्वयं साथ में दौड़ लगाकर भारतीय खिलाड़ियों को अपना समर्थन दिया। "इंडिया-इंडिया" के जोश भरे आवाज के साथ स्कूली बच्चों के संग शामिल हुए इस कार्यक्रम में विधायक महोदय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। आज के इस मैराथन कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय के साथ पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डुमरे एवं अंतराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी हर्षा साहू जी ने भी दौड़ लगाई।