CG BEMETARA:देवरबीजा धान खरीदी केंद्र में जाम होने लगा धान...नहीं हो रहा है सही समय पर परिवहन... और बारदाने की भी गंभीर समस्या

CG BEMETARA:देवरबीजा धान खरीदी केंद्र में जाम होने लगा धान...नहीं हो रहा है सही समय पर परिवहन... और बारदाने की भी गंभीर समस्या

संजू जैन :7000885784
बेमेतरा(देवरबीजा):बेरला ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवरबीजा में संचालित सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र में इन दिनों दो बड़ी समस्या सही समय पर नही हो रहा है धान परिवहन एवं बारदाना का गंभीर समस्या 

बता दे की देवरबीजा में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शासन के निर्देशानुसार सभी सुविधा किसानों को दी जा रही है। लेकिन धान का परिवहन नहीं होने से धान जाम होने लगा है। वहीं समिति प्रबंधकों को बदले मौसम के चलते इसकी चिंता सताने लगी है। वहीं खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों का कहना है की समिति में बारदाना की सबसे बड़ी समस्या है बाकी और कोई दिक्कत नहीं है


 
देवरबीजा सेवा सहकारी समिति प्रबंधक संतोष रजक ने बताया की अभी तक 90 हजार 2 सौ 23 कट्टा टोटल धान खरीदी की जा चुकी है, किन्तु अब तक परिवहन सिर्फ 19 हजार 8 सौ कट्टा बस हुआ है ।और 70 हजार 4 सौ 23 कट्टा खरीदी केंद्र में है जो  उठाव नहीं होने से धान जाम होने लगा है।

मौसम की लुका छिपी को देखते हुए शासन से शीघ्र परिवहन कराने की मांग किए हैं।
समिति प्रबंधक ने बताया की हम लोग जितना बारदाना का डिमांड करते है उतना नही आ पा रहा है और आता है जो एक दो दिन बस चलता है जिसके कारण परेशानी हो रही है बारदाना जल्द मिलेगा तो ठीक है नही तो खरीदी बंद करना पड़ सकता है और जगह की समस्या है समय पर परिवहन होना जरूरी है